Etah (Uttar Pradesh, India) । एटा जिले में दो दिन पहले एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में नया मोड़ आ है। मामले में एटा एसएसपी द्वारा खुलासे पर मृतकों के परिजनों द्वारा उठाये गए सवाल के बाद राजनैतिक बयानबाजी और शहरवासियों द्वारा जल्द निष्पक्ष खुलासे को लेकर बन रहे दबाब के बाद तीसरे दिन घटना स्थल का निरीक्षण अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रतिन्दर सिंह ने किया। एटा पुलिस की पोइजन वाली थ्योरी को पलटते हुए पत्रकारों को बताया कि चार मृतकों के विसरा प्रिजर्व किया गया है। उसमें पोइजन वाली कोई बात नहीं है, इसलिए विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं डीआईजी ने पीड़ित परिजनों को उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और पीड़ित परिजनों ने डीआईजी के आश्वासन पर संतोष जाहिर किया है।
तफ्तीश तेज करने के आदेश
दरअसल, पूरा मामला कल एटा पुलिस द्वारा मामले के खुलासे के बयान देते हुए कहा था कि पोस्टमार्टम में चार मृतकों की बॉडी में विषाक्त भोजन निकला है जिससे पता चलता है कि बहू ने ही चारों को जहर देकर मारा है फिर खुद आत्महत्या कर ली। एटा पुलिस की इस थ्योरी पर मृतकों के परिजनों ने असंतोष जाहिर करते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन आज डीआईजी के बयान ने इस पूरे मामले को पलट कर रख दिया है जिससे इलाकाई पुलिस बैकफुट पर आ गई है और डीआईजी ने तफ्तीश को तेज करने के आदेश देते हुए मामले की धाराओं को परिवर्तित करने के आदेश दिए है।
निष्पक्ष जांच का आश्वासन
वहीं, डीआईजी प्रतिन्दर सिंह ने एटा पुलिस की पोइजन वाली थ्योरी को पलटते हुए बताया कि चार मृतकों के विसरा प्रिजर्व किया गया है। उसमें पोइजन वाली ऐसी कोई बात नहीं है। इसलिए विसरा की रिपोर्ट आने के बाद जल्द खुलासे की बात कही है और डीआईजी ने पीड़ित परिजनों को उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026