उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच लोगो की मौत की खबर है। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी अमानपुर नेशनल हाईवे पर पर यह भीषण हादसा हुआ।
कर्वी स्टेशन से रामघाट जा रही ऑटो रिक्शा की बेड़ी पुलिया की तरफ आ रहे तेज रफ्तार डंपर की जोरदार भिडंत हो गई।
इसमें ऑटो सवार युवती समेत पांच लोगो की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलो को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सहारनपुर के गंगोह में मुस्लिम बहनों के निकाह का कार्ड वायरल होने पर खड़ा हुआ विवाद; दूल्हों के नाम पर उठे सवाल, परिवार ने पुलिस से मांगी सुरक्षा - November 12, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में तेज हुई आजाद अधिकार सेना की रफ्तार; अब तक 34 जिलों की 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित - November 12, 2026
- यूपी में NHM संविदा कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति लागू; एक से दूसरे जिले में हो सकेगा तबादला, ग्रेच्युटी और बीमा का भी प्रस्ताव - November 12, 2026