Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश भाजपा विधान मण्डल दल के मुख्य सचेतक एवं आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। आगरा की जनता को ’एम्स’ स्तरीय चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लेडी लॉयल अस्पताल की 17 एकड़ भूमि को एस.एन. मेडिकल कालेज में विलय का शुभारम्भ करने हेतु आगरा आगमन का आमंत्रण दिया। मीना बाजार की कोठी को छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाये जाने हेतु कोठी को अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया को तेज गति प्रदान करने पर चर्चा की।
भावी पीढ़ी में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व प्राकृतिक चेतना विकसित करने हेतु आगरा स्थित ताज नगरी में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित ’’जोनल पार्क’’ को ’गीता-गोविन्द वाटिका’ पार्क के रूप में विकसित कर अपनी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत को संरक्षण देने के साथ पर्यावरण को भी संरक्षित करने का एक अभिनव प्रस्ताव दिया। ’जोनल पार्क’ को इस रूप में विकसित करने से कृष्णयुगीन पेड़ पौधों व वनस्पतियों का रोपण पर्यावरण सुधारेगा, वहीं कृष्ण की लीलाओं को दर्शाने वाले दृश्य सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना विकसित करेंगे। पर्यटकों का आकर्षण केन्द्र बन पर्यटन व्यवसाय को भी विकसित करेंगे।
भाजपा विधायक ने चर्चा के दौरान कहा- ताज नगरी स्थित जोनल पार्क को ’गीता-गोविन्द वाटिका’ के रूप में विकसित करने के लिये कृष्ण कालीन पेड़-पौधे-वनस्पतियों जैसे- कदम्ब, वृन्दा याने तुलसा, चम्पा, मौलश्री, आंवला, बेल आदि की विभिन्न प्रजातियॉ, अशोक, पीपल, चन्दन, अर्जुन, बरगद आदि आदि लगाए जाएं। कृष्ण कालीन लीलाओं से गीता के उपदेशों तक को चित्रों और शिलाओं में उकेरकर सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने व संस्कार ग्रहण करने का कार्य होगा।
योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा- आगरा बृज क्षेत्र का एक अंग है जहां कृष्ण भगवान ने वनों का संरक्षण कर प्रकृति की गोद के महत्व को स्थापित करते हुए विभिन्न लीलायें की थीं। आगरा में इस तरह का अभिनव पार्क नैसर्गिक प्रकृति और आध्यात्मिक-धार्मिक चेतना का संवाहक बनेगा। ऐसी अभिनव वाटिका पर्यावरण, मानवीय मूल्यों, आस्थाओं व धार्मिक मान्यताओं को स्थापित करेगी। साथ में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगी। चर्चा के दौरान योगेन्द्र उपाध्याय के साथ अलीगढ़ के विधायक अनिल पाराशर भी उपस्थित थे।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amazon.in/Books-Dr-Bhanu-Pratap-Singh/s?rh=n%3A976389031%2Cp_27%3ADr+Bhanu+Pratap+Singh
- मिथिला की आस्था और राजस्थान का राजसी वैभव, आगरा में सजेगा 140 फीट ऊंचा भव्य जनक महल; सात शिखरों पर लहराएगा भगवा ध्वज - August 20, 2026
- पुण्यतिथि पर साहित्यिक गोष्ठी में गूंजे अटल जी के विचार, गीत और संस्मरण; नम हुईं आंखें - August 20, 2026
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 20, 2026