- समधी से मिलने परिवार गया था हॉस्पिटल
- जातिसूचक गालियां देकर किया हमला
- गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद
आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में भाजपा नेता के भाई द्वारा गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उनकी बहन और मां से छेड़छाड़ और अभद्रता करते हुए कार के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गढ़ी भदौरिया क्षेत्र निवासी भाजपा के उपाध्यक्ष युवक दलित समाज से ताल्लुक रखता है। भाजपा नेता का भाई अपनी मां और बहन के साथ मित्तल हॉस्पिटल आदर्श नगर गए थे। वहां अस्पताल के बाहर कार खड़ी होने पर फरीद खान पुत्र नूर बक्श, इरशाद पुत्र फिरोज खान, गफ्फार और 3 अज्ञात लोगों ने गाड़ी खड़ी करने पर विवाद शुरू किया और कार पर डंडा मारकर शीशे तोड़ दिए। जब आवाज सुनकर बहन बाहर आई तो दबंगों ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। शोर सुनकर आई मां के साथ भी दबंगों ने अभद्रता की।
आरोप है की दबंगों ने उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा: शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत 12 घायल - October 10, 2026
- CJP के दिल्ली प्रदर्शन पर गरमाई सियासत: अखिलेश बोले- ‘आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह बन जाएगा जंतर-मंतर’ - October 10, 2026
- यूपीआई पर प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में आगरा के व्यापारी, जिलामुख्यालय में डीएम को सौंपा ज्ञापन - October 10, 2026