हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं।
पंचांग
तिथि • द्वादशी ०८:२४ तक
तदुपरांत • त्रयोदशी
मास • भाद्रपद कृष्ण पक्ष
व्रत/पर्व/उत्सव • श्री शनिदेव जी, शनि त्रयोदशी
• प्रदोष व्रत, पर्यूषण पर्वारंभ
सूर्योदय • ०५:५८ बजे
सूर्यास्त • १८:३५ बजे
चन्द्रोदय • २७:५८+ बजे
चन्द्रास्त • १७:०८ बजे
दिनमान • १२घं ३६मि ३७से
मध्याह्न • १२:१७ बजे
रात्रिमान • ११घं २३मि ४९से
विक्रम संवत् • २०७८ (आनंद)
शक संवत् • १९४३ (प्लव)
कलि संवत् • ५१२३
सूर्य राशि • सिंह
सूर्य नक्षत्र • पूर्वाफाल्गुनी
चंद्र राशि • कर्क
नक्षत्र पद • च३- पुष्य ११:३४ तक
• च४- पुष्य १७:४५ तक
• च१- अश्लेषा २३:५५ तक
• च२- अश्लेषा
योग • वरीयान् ०९:३९ तक
तदुपरांत • परिघ
अमृत काल • ११:०५ से १२:४५ तक
अभिजित मुहूर्त • ११:५१ से १२:४२ तक
विजय मुहूर्त • १४:२३ से १५:१३ तक
गोधूलि मुहूर्त • १८:२२ से १८:४६ तक
ब्रह्म मुहूर्त • २८:२८+ से २९:१३+ तक
दिशाशूल • पूर्व
राहुकाल • ०९:०८ से १०:४२ तक
अग्निवास • पृथ्वी
स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*
अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार
👉🏻 ०५ सितम्बर रविवार, शिक्षक दिवस।
👉🏻 ०६ सितम्बर सोमवार, दर्श अमावस्या, पिठोरी अमावस्या, अन्वाधन।
👉🏻 ०७ सितम्बर मंगलवार, भाद्रपद अमावस्या, वृषभोत्सव।
👉🏻 ०९ सितम्बर गुरुवार, सामवेद उपाकर्म, वराह जयंती, हरतालिका तीज।
👉🏻 १० सितम्बर शुक्रवार, गणेश/विनायक चतुर्थी।
👉🏻 ११ सितम्बर शनिवार, ऋषि पञ्चमी, सम्वत्सरी पर्व।
👉🏻 १२ सितम्बर रविवार, स्कन्द. षष्ठी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन।
👉🏻 १३ सितम्बर सोमवार, ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दूर्वाष्टमी, ज्येष्ठ गौरी व्रत।
आज का इतिहास
1665 – मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1781 – स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।
1888 – गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 – भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1967 – 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया महाराष्ट्र का कोयना बांध, 200 से ज्यादा लोगों की मौत।
1969 – उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।
1985 – 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
1999 – ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 – श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2001 – श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
2005 – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
2006 – आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन।
2007 – ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
2008 -मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2009 – गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया। कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
2012- पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।
आज जन्मे व्यक्ति
1825 – दादा भाई नौरोजी – राजनीतिज्ञ
1941 – सुशील कुमार शिंदे, भारतीय राजनीतिज्ञ
1952 – ऋषि कपूर – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।
1962 – किरण मोरे, भारतीय क्रिकेटर
1971 – लांस क्लूजनर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर।
1924 – के. वी. रघुनाथ रेड्डी – भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1909 – ब्रज कुमार नेहरू – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र थे।
1906 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
1895 – सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार
1880 – भूपेंद्रनाथ दत्त – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल
- Agra News: महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने सुनी धरने पर बैठी दस वर्षीय बेटी की पुकार, शराब ठेके का स्थान बदलने का अफसरों को निर्देश - April 19, 2025
- अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने खोले फिल्मी दुनिया के राज, कहा- कास्टिंग काउच और नेपोटिज्म गंभीर समस्या - April 19, 2025
- Agra News: पुलिस की अभिरक्षा से मोबाइल फोन लुटेरा फरार, महकमे में मचा हड़कंप - April 19, 2025