Agra, Uttar Pradesh, India. फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (फोग्सी) के बैनर तले आगरा ऑब्स एंड गायनी सोसायटी (एओजीएस) ने किशोरियों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा पाठशाला लगाई। स्वस्थ, खुश और तनाव मुक्त रहने का मंत्र दिया।
आगरा कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में एओजीएस ने 9वीं और 11वीं कक्षा की छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा जागरूकता शिविर लगाया। अध्यक्ष डॉ. आरती गुप्ता और डॉ. सविता त्यागी के साथ ही डॉ. माला यादव ने किशोरियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी। मातृत्व स्पर्श के साथ किशोरावस्था में शारीरिक व मानसिक बदलावों से जुड़ीं कुछ महत्वपूर्ण बातें बताईं। बालिकाओं को कैंसर, एनीमिया, अनियमित माहवारी जैसी गंभीर बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में बताया गया।

डॉ. आरती गुप्ता ने कहा कि किशोरी स्वास्थ्य एओजीएस द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का प्रमुख हिस्सा है। सचिव डॉ. सविता त्यागी ने कहा कि आगरा के विभिन्न स्कूलों में यह प्रोग्राम 7 सितंबर तक चलेगा। इस साल ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटियों को स्वस्थ बनाओ’ हमारा नारा है। डॉ. गीता प्रकाश ने संचालन किया। केवी नंबर वन के प्रिंसिपल डॉ. राजेश पांडे ने चिकित्सकों को पौधे देकर अभिनंदन किया। छात्रा प्रियांशी और दृष्टि ने धन्यवाद ज्ञापित किया। चिकित्सक टीम ने आगामी दिनों में एनीमिया चेकअप कैम्प करने और दवाएं वितरित करने का आश्वासन दिया।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026