आगरा। थाना कमला नगर के अंतर्गत बल्केश्वर के न्यू भगवान नगर में शनिवार की शाम एक घर के अंदर स्पार्कल मोमबत्तियों के ढेर में धमाके के बाद लगी आग से एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
बल्केश्वर के रिहायशी इलाके में स्थित न्यू भगवान नगर के घर बी-89 के अंदर बर्थडे में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजी की मोमबत्तियां बनाई जाती थीं। शनिवार की शाम करीब छह बजे इन मोमबत्तियों के ढेर में धमाका हो गया और आग लग गई।
धमाके की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर तुरंत ही फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि संकरी गली होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में दिक्कत हुई, फिर भी दमकल कर्मियों ने शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया।
आग लगने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका। समझा जाता है कि मोमबत्ती में भरी जाने वाली ज्वलनशील सामग्री के किसी आग या स्पार्किंग के संपर्क में आ जाने से यह हादसा हुआ।
इस हादसे में झुलसे गौरव (35), मेघा (26) और आशीष (30) को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल गौरव के भाई सौरभ बंसल ने “न्यूज नजरिया” को बताया कि घर के ही एक कमरे में गौरव द्वारा इन मोमबत्तियों को तैयार किया जाता था। हादसे के समय गौरव का दोस्त आशीष और कर्मचारी मेघा मौजूद थी। उन्होंने बताया कि मेघा की 26 अप्रैल को शादी होनी है। सौरभ ने स्वीकार किया कि इस कार्य का कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026