समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को लोकसभा से 49 और सांसद निलंबित कर दिए गए हैं. जिसमें फ़ारूक़ अब्दुल्ला, शशि थरूर, मनीष तिवारी शामिल हैं.
सोमवार को रिकॉर्ड 78 सांसदों का निलंबन हुआ था. बीते दो दिनों में कुल 127 सांसद संसद के दोनों सदनों से निलंबित किए जा चुके हैं.
विपक्ष मोदी सरकार पर तानाशाही के आरोप लगा रहा है.
बीते दिन राज्यसभा और लोकसभा में हंगामे के बाद इतनी बड़ी तादाद में सांसदों का निलंबन हुआ. ये निलंबन ऐसे समय हुआ है जब सदन में कुछ अहम बिल पेश होने वाले हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ संसदीय कार्यों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा है कि सदन के अंदर तख्तियां नहीं लाने का निर्णय लिया गया था. हालिया चुनाव हारने के बाद हताशा के कारण ये (विपक्ष) ऐसे कदम उठा रहे हैं इसीलिए हम सांसदों को निलंबित करने का) प्रस्ताव ला रहे हैं.
दरअसल, 13 दिसंबर को संसद के भीतर और परिसर में चार लोगों ने प्रदर्शन किए और रंगीन धुआं छोड़ा.
संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में विपक्ष गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में जवाब देने की मांग कर रहा है.
Compiled: up18 News
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026