आज शनिवार 17 फरवरी और रविवार 18 फरवरी को कॉस्टेबल परीक्षा होनी है। इसके चलते प्रशासन से सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। 60244 कॉस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हो रही है।
इसमें 48 लाख 17 हजार 441 अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। जिसमें से पद्रह लाख 48 हजार 969 महिला अभ्यर्थी शामिल है और छह लाख से अधिक अभ्यर्थी अन्य राज्यों से हैं।
आज और कल दोनो दिन में चार पाली में परीक्षा होनी है। हर शिफ्ट में बारह लाख चार हजार 360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में 2385 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश भर्ती की परीक्षा देने के लिए बाहर से आए लोगो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और स्टेशन मैदान जिसकों जहां खुले आसमान के नीचे जगह मिली वहां सोते नजर आएं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि एग्जाम शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचें। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक व दूसरी पाली 3 से 5 बजे तक होगी। यानी सुबह की शिफ्ट वाले 8 बजे और दोपहर की शिफ्ट वाले 1 बजे एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट, फेस रिकॉगनिशन, आइ स्कैन के बाद ही प्रवेश मिलेगा जिसमें समय लगता है, इसलिए 2 घंटे पहले आएं।
-एजेंसी
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026