उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के लिए शनिवार और रविवार को भर्ती परीक्षा हो रही है. शनिवार सुबह पहली पाली की परीक्षा हो गई है और दूसरी पाली की परीक्षा शाम को होगी.
यूपी पुलिस भर्ती और प्रोमोशन बोर्ड ने इसे ‘भर्ती का महाकुंभ’ कहा है. यूपी पुलिस के 60,244 पदों के लिए 50 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 4,87,441 आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी हुए हैं. यूपी के 75 ज़िलों में 2,385 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा हो रही है. हर ज़िले में कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं.
यूपी पुलिस ने प्रदेश के कई ज़िलों से परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश के आरोप में दर्जनों लोगों को गिरफ़्तार किया है. इनमें सॉल्वर गैंगों से जुड़े लोग भी शामिल हैं. यूपी के अलग-अलग ज़िलों में इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही.
हाल के सालों में प्रवेश परीक्षाओं में पर्चा लीक और सॉल्वर गैंगों की सेंध के बाद यूपी पुलिस ने इस परीक्षा को आयोजित करने के लिए कड़ी तैयारियां भी की हैं.
बाग़पत में परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह 6 बजे से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारे नज़र आईं. यही हाल मुज़फ़्फ़रनगर और अन्य ज़िलों का भी रहा. सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया. परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर दूर सभी तरह के वाहनों को रोक दिया गया.
-एजेंसी
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026