पाकिस्तान के पंजाब सूबे के लाहौर शहर में इमरान ख़ान की पार्टी PTI के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. पीटीआई ने चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए आज से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का एलान किया है.
बीबीसी उर्दू के मुताबिक़ लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस, लिबर्टी चौक और मॉल रोड समेत शहर के कई हिस्सों में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. हालांकि, अभी तक इन जगहों पर पीटीआई के समर्थक नज़र नहीं आए हैं.
इस बीच बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जान मोहम्मद अचकज़ई ने कहा है कि इलाक़े से सुदूर होने और मौसम के कारण बलूचिस्तान की सीटों के नतीजे घोषित करने में देर हो रही है.
क्वेटा में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा, “जो लोग चुनाव नहीं जीत पाए हैं, उन्हें स्पोर्ट्समैन स्पिरिट दिखाते हुए नतीजों को स्वीकार कर लेना चाहिए.”
अचकज़ई ने कहा कि अगर किसी को नतीजों पर आपत्ति है तो सही जगह पर उसे दर्ज करवाना चाहिए.
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026