पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र उत्तरी वजीरिस्तान में आज हुए एक आत्मघाती हमले में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। हमले के लिए एक तिपहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया। यह रिक्शा सेना के वाहन से आकर भिड़ा और उसमें शक्तिशाली धमाका हुआ। हमले में सात अन्य घायल हुए हैं।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने धमाके की पुष्टि की है। उत्तरी वजीरिस्तान जिला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आता है। जिले की मीर अली तहसील में पत्तासी चेकपोस्ट के पास यह हमला हुआ। हमले में कम से कम चार सैनिक मारे गए हैं और सात घायल हुए हैं। इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशंस पाकिस्तान (ISPR) ने यह जानकारी दी। सात घायलों में तीन सिपाही, दो नायक रैंक के जवान व दो नागरिक हैं।
पीएम शरीफ ने जताया दुख, आतंक के खात्मे का संकल्प
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस आत्मघाती हमले पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के लिए देश के दृढ़ संकल्प को दोहराया। हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को उनके घिनौने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।
टीटीपी का संघर्ष विराम बेअसर
हाल ही में तहरीक-तालिबान पाकिस्तान ‘टीटीपी’ के संघर्ष विराम के एलान के बावजूद कबायली जिलों में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं। इससे पहले चार जुलाई को भी इसी इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026