फरीदाबाद। हरियाणा के औद्योगिक शहर फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र (सेक्टर 24) में सोमवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से भारी तबाही हुई है। मेटल शीट कटिंग का काम करने वाली इस यूनिट में हुए सिलसिलेवार धमाकों की चपेट में आकर 2 पुलिसकर्मियों सहित 35 से अधिक कर्मचारी झुलस गए हैं। घायलों में से दो की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।
ड्रम फटने से हुआ भीषण विस्फोट
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। फैक्ट्री में लगी सीएनसी मशीनों के पास रखे केमिकल ड्रम में अचानक जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई ड्रम फटते चले गए। धमाके इतने शक्तिशाली थे कि फैक्ट्री परिसर में खड़े कार, बाइक, जेसीबी और हाइड्रा मशीनें भी आग की लपटों में घिरकर राख हो गईं।
अस्पतालों में मची अफरातफरी
सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि 12 घायलों को सरकारी बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे 23 अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। आग बुझाने और राहत कार्य के लिए दमकल विभाग की एक दर्जन से अधिक टीमें घंटों से मशक्कत कर रही हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और प्राथमिकता घायलों को सुरक्षित निकालने और आग को फैलने से रोकने की है।
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का दोहरा वार: इंस्पेक्टर के खाते से उड़े 4 लाख, तो सरकारी नौकरी के नाम पर परिवार से ठगे 13.25 लाख - October 9, 2026
- आगरा-जलेसर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम - October 9, 2026