SP singh baghel

आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल का नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन, हजारों समर्थक पहुंचे

Election POLITICS

सशक्त भारत, समृद्ध भारत, विकसित भारत के संकल्प का चुनाव: एसपी सिंह बघेल

जनता के डर से नहीं दिखाई दे रहे विपक्ष के प्रत्याशी: कपिल देव अग्रवाल

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी के आगरा सुरक्षित लोकसभा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने एमजी रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि वाटिका में भगवान वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगरा की जनता से आशीर्वाद लेकर नामांकन किया। सुबह से ही हजारों की तादाद में कार्यकर्ता महर्षि वाल्मीकि वाटिका पहुंचकर प्रोफेसर बघेल के समर्थन में स्वागत को आतुर दिखे। केंद्रीय राज्य मंत्री बघेल के पहुंचते ही समर्थकों ने जय जय श्री राम के नारे लगाते हुए अबकी बार 400 पार के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर आगरा की चारों विधानसभाओं के अलावा जलेसर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी बघेल का फूल मालाएं पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया।

नामांकन से पूर्व प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा आजादी के अमृत काल का यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत समृद्ध भारत की दिशा में कार्य करने का चुनाव है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने बिना भेदभाव, बिना भ्रष्टाचार के सब का साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है आज मोदी की गारंटी विकास की गारंटी के बलबूते मेरे साथ आगरा की जनता मोदी के लिए चुनाव लड़ रही है।

SP singh baghel agra
प्रो. एसपी सिंह बघेल के नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा बहुत सारे चुनाव देखे पहली बार ऐसा चुनाव देखने को मिल रहा है जिसमें जनता के डर से विपक्ष के लोग चुनाव में सामने ही नहीं आ रहे हैं। 2014 से पूर्व देश में कांग्रेस की सरकार ने जिस तरीके से भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार से पूर्व सपा और बसपा की सरकारों ने इतने घोटाले किए कि अब जनता के सामने जाने से डर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला

लोकसभा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दक्षिण विधानसभा से विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ जीएस धर्मेश, डॉ धर्मपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन पार्टी के सभी पदाधिकारी के साथ हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में लोकसभा प्रत्याशी का मनोबल बढ़ाते नजर आए।

SP singh baghel agra new
कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करते आगरा से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल। साथ में डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, और पुरुषोत्तम खंडेलवाल।

इनकी भी रही मौजूदगी

नामांकन के दौरान लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन संयोजक टीएन अग्रवाल, सहसंयोजक डॉक्टर यादवेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, राजकुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, गौरव राजावत, शैलू पंडित, शरद चौहान, आशीष पाराशर, मुनेंद्र यादव, बॉबी लाले, राजीव लवानिया, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, डॉ मणिका कपूर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh