मुंबई (अनिल बेदाग) : हाल में ही हंगामा ओटीटी पर रिलीज़ वेब फिल्म “वहम” चर्चा का विषय बनी हुयी है जो आर्गान एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। फिल्म की कहानी सस्पेंस और हॉरर पृष्ठभूमि पर बनी है। पूरी कहानी 2 दोस्तों के इर्द गिर्द ही घूमती है जिसमें एक को मौत का वहम घेरे रहता है। दूसरी को मजाक करने की आदत होती है।
कहानी का मकसद दिखाता है कि कैसे मजाक और वहम दोनों दोस्तों को ऐसी राह पर लाकर खड़ा कर देता है जहाँ से अपने आप को बचा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
“वहम” फिल्म की कहानी और विभा तिवारी, तेजस्वनी सिंह की अदाकारी फिल्म को थ्रिल से बाँध देती है। फिल्म का निर्देशन स्वदेश के मिश्रा ने किया है जो पहले भी डरपोक, फाँस, मनमानी, हरकतें, हमराह, चतुर्नाथ आदि का निर्देशन कर चुके हैं।
एक्सक्यूटिव प्रोडूसर कृष्णा गुप्ता, प्रोडक्शन हेड अजय सिंह, अस्सिटेंट डायरेक्टर धीरज सिंह राजपूत हैं।
-up18News
- Agra News: कैंटर में बोरियों के नीचे छिपाई थी अंग्रेजी शराब, ट्रांस यमुना पुलिस ने 25 लाख की अवैध खेप के साथ एक को दबोचा - March 15, 2026
- फूलों की होली और ओजस्वी कविताएं: आगरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में ‘होली मिलन’ बना विपक्षी एकता का मंच - March 15, 2026
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026