लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नवरात्र के बीच मौसम ने फिर एक बार करवट ली है। जिससे यूपी में बारिश की संभावना बढ़ गई है। आने वाले चार दिनों में बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। मौसम के करवट लेने की वजह से नवरात्र में भक्तों को भी थोड़ी परेशानी हो सकती है।
लखनऊ मौसम विभाग ने बताया है कि 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। 6 और 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान राजधानी लखनऊ,बस्ती, देवरिया और गोरखपुर के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।दूसरी तरफ यूपी में जिन इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार हो रही बारिश से बढ़ गया था, वहां अब बारिश थमने से बाढ़ का खतरा कम हो रहा है। बाढ़ प्रभावित जिलों में पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।
-एजेंसी
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026