लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, क्वालिफ़ाइड युवक-युवतियों का सेल्स पर्संस बनकर काम करना देश के मानव संसाधन की हानि है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए ये हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने साशेल मीडिया एक्स पर लिखा, बेरोज़गारी का आलम ये है कि ग्रेजुएट होकर भी युवा डिलेवरी बॉय बनकर रह गये हैं। भाजपा सरकार इसे रोज़गार मानती है जबकि ये रोज़गार नहीं मजबूरी है। क्वालिफ़ाइड युवक-युवतियों का सेल्स पर्संस बनकर काम करना देश के मानव संसाधन की हानि है।
उन्होंने आगे लिखा, भाजपा की अर्थव्यवस्था .1% को अमीर बनाने व 99.9% को ग़रीब बनाये रखने की है। आर्थिक भेदभाव की ये भाजपाई नीति भाजपा के ख़िलाफ़ आक्रोश का एक बहुत बड़ा कारण बन गयी है। वहीं, इससे पहले अखिलेश यादव ने सड़क धंसने की एक वीडियो शेयर कर सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, सड़क पर उखड़ती भाजपाई भ्रष्टाचार की परत। कोई है?
साभार सहित
- गोंडा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी गानों पर डांस: बुर्के में हिंदू छात्राओं के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश - August 18, 2026
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026