brahmakumaris center in agra

सारे संसार के लिए लाइट हाउस बनेगा ब्रह्माकुमारीज का नया सेन्टर, माउंट आबू से आए रूपेश भाई ने कही बड़ी बात

PRESS RELEASE

आगरा के नीरव निकुंज सिकंदरा में विधिविधान से हुआ भूमिपूजन

माउंट आबू से आए राजयोग प्रवक्ता रूपेश भाई का शानदार उद्बोधन

शिव बाबा के जन्मदिन पर सेन्टर के उद्घाटन का संकल्प लिया गया

यह स्थान दुआओं से भरपूर होगा, हर किसी को ऊर्जा मिलेगी

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Agra, Uttar Pradesh, India. प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय का एक और केन्द्र आगरा में खुलने जा रहा है। इस निमित्त नीरव निकुंज सिंकंदरा, आगरा (गेटवैल हॉस्पिटल के पीछे) में भूमिपूजन हुआ। ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू से आए राजयोग प्रवक्ता रूपेश भाई, मुख्य अतिथि राजेश खुराना (सदस्य आगरा स्मार्ट सिटी, भारत सरकार) आदि अतिथियों ने नींव रखी। कहा गया कि यह केन्द्र लोगों को अवसाद से बाहर  निकालेगा। यहां मनुष्य से देवता बनने की पढ़ाई होगी। बाबा का भवन बनाने में सहयोग करें। शिव बाबा के जन्मदिन शिवरात्रि पर उद्घाटन का संकल्प लिया गया।

भूमिपूजन और नींव रखने की प्रक्रिया पूरे विध-विधान से हुई। अमर भाई ने मंत्रोच्चार किया। नींव में सभी प्रकार का अन्न समर्पित किया गया। शुभता का प्रतीक नारियल फोड़कर रखा गया। नींव में लगाई गई ईंटों पर शांति, सद्भाव, पवित्रता, ज्ञान, धारणा, प्रेम, आनंद जैसे प्रेरक शब्द लिखे हुए थे। ये सब आत्मा के स्वाभाविक गुण हैं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर झंडा फहराया। अतिथियों का भारतीय पंरपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। सभी को सौगात भी भेंट की गई।

rajesh khurana
भूमि पूजन करते मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश खुराना

नए सेन्टर का प्रभार शीलू दीदी को सौंपा गया है। मंचासीन अतिथियों ने उनके सर पर कलश रखकर दायित्व सौंपा, जिसे सहर्ष स्वीकार किया।

रूपेश भाई ने कहा कि खुशी और प्रेम ऐसी चीजें हैं जो किसी दुकान पर नहीं मिलती हैं। बाबा के घर में मिलती हैं। इसी कारण बाबा का घर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने आठ मिनट के उद्बोधन में ब्रह्माकुमारीज के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संकल्प दिलाया कि शिवरात्रि पर उद्घाटन करेंगे। कामना की कि यह सेन्टर सारे संसार के लिए लाइट हाउस बने। माउंट आबू से आए सुशील भाई और  शैलेन्द्र भाई ने प्रेरक उद्बोधन दिया।

राजेश खुराना ने समस्त से सहयोग की अपील की।

उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्टिल के एमडी डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने कहा कि आज सर्वाधिक जरूरत आध्यात्मिक पढ़ाई की है, जो प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में होती है।

ग्रेटर नोएडा से आईं ज्योत्स्ना दीदी ने कहा– अगले साल इसी डेट पर भवन का उद्घाटन हो। ज्ञान सुनकर प्रैक्टिकल में लाएं। लोग अवसाद में जा रहे हैं। सबके मन की शांति बाबा के घर में मिलेगी। सभी को वाइब्रेशन दें। ये सेन्टर आठवां अजूबा बने, ये संकल्प है।

आगरा जोन इंचार्ज शीला दीदी ने कहा कि एक साल के अंदर सेन्टर बनाएंगे। चमरौली से आईं राज दीदी ने कहा खुशनसीब हैं हम, जल्दी फिर आएंगे। गीता दीदी ने कहा कि बाबा ने हमारा चुनाव किया है। यह स्थान दुआओं से भरपूर होगा। बाबा के घर से एनर्जी मिलती है। सीमा दीदी ने कहा- गली गली में बाबा का घर होना चाहिए। यह ऐसा स्कूल है जहां दृष्टिकोण मिलता है।

dr narednra malhotra
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने नींव रखी।

ईदगाह केन्द्र की प्रभारी अश्विना दीदी और अमर भाई ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। मंच पर डॉ. भानु प्रताप सिंह भी विराजमान रहे।

शास्त्रीपुरम केन्द्र प्रभारी मधु दीदी ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर की नींव संकल्प के साथ रखी गई है। जल्दी ही शुरू होगा।

brahmakumaris bhai
कार्यक्रम में उपस्थित ब्रह्माकुमारीज

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। स्वर्ग में एक सीट खाली, नाट्य प्रस्तुति को खूब सराहा गया। नारद जी पृथ्वी संदेश लेकर आते हैं कि स्वर्ग में एक सीट खाली है। वे डॉक्टर, वकील, सेठ, अभिनेत्री आदि को ऑफर देते हैं। कोई नहीं जाना चाहता है। एक बुजुर्ग महिला भगवान से प्रार्थना कर रही होती है कि उठा ले क्योंकि बहुत कष्ट है। यह सुनकर नारद जी प्रसन्न होते हैं। वे वृद्धा को स्वर्ग में एक सीट खाली होने की बात बताते हुए साथ चलने की बात कहते हैं तो वह इनकार कर देती है। यह संदेश दिया गया कि हम दुनियादारी में इतना फँसे हुए हैं कि स्वर्ग भी नहीं जाना चाहते हैं।

narad muni
नाट्य प्रस्तुति- स्वर्ग में एक सीट खाली है

 

Dr. Bhanu Pratap Singh