Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. डॉ एम. पी. एस. स्कूल आगरा के छात्र दिव्यांश जैन (उम्र 16 वर्ष) का ट्रक से भयंकर एक्सीडेंट हो गया है। उसकी हालत बहुत गंभीर है। आगरा विकास मंच बच्चे की जान बचाने के लिए आगे आया है। मंच की ओर से ध्रुव जैन ने तत्काल आर्थिक मदद की है।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि दिव्यांश के पिता का दो साल पहले कोरोना काल में देहांत हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। परिवार में छोटा भाई व माता है।
आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि बच्चा बहुत ही मेधावी छात्र है। स्कूल ने बच्चे की फीस माफ की हुई है। ट्यूशन के टीचर भी फीस नहीं लेते हैं। कोरोना में पिता की मृत्यु के बाद सदमे में मां भी कोमा में चली गई थी, जिस कारण जो भी पैसा था वह भी खत्म हो गया। आगरा विकास मंच की सहायता से बच्चे की सर्जरी प्रारंभ हो चुकी है। बच्चे को भरपूर आर्थिक मदद की जरूरत है।
यशवंत हॉस्पीटल, भागवान टाकीज चौराहा, आगरा (मनोज ढाबे के पास) में भर्ती दिव्यांश की हॉस्पिटल की ओर से भी यथासम्भव मदद दी जा रही है। सहायता करने के लिए सम्पर्क करें-
9359359083
(माता – शालू जैन)
9719009662
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026
- के. अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग? इस्तीफा सौंपकर अमित शाह से मुलाकात का इंतजार, तमिलनाडु की राजनीति में हलचल - June 2, 2026