राधास्वामी मत (Radhasoami Faith) के प्रवर्तक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज (Soamiji Maharai) और परम पुरुष पूरन धनी हजूर महाराज (Hazur maharaj) ने इस नश्वर संसार में इस बात के लिए अवतार धारण किया कि जीवों का उद्धार हो सके। उन्होंने जीवों पर अनोखी दया लुटाई, बचन बानी के माध्यम से जीवों को अपने चरनों में खींचा, चेताया और उनका कारज बनाया। उन्होंने गुरुभक्ति और सतगुरु सेवा पर भी विशेष बल दिया और स्पष्ट रूप से कह दिया कि जब तक संपूर्ण जगत का उद्धार नहीं होता, धार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, वक्त के गुरु जीवों को चेताते रहेंगे। तब से लेकर आज तक यह सिलसिला जारी है और हजूर महाराज के घर हजूरी भवन, पीपल मंडी, आगरा (Hazuri Bhawan, Peepal mandi, Agra) में वर्तमान सतगुरु दादाजी महाराज (Radha Soami guru Dadaji maharaj) जीवों पर अपनी दया फरमा रहे हैं, उनका भाग जगा रहे हैं। दादा जी महाराज (Prof Agam Prasad Mathur former Vice chancellor Agra university) अपने सतसंग (Radhasoami satsang) में नित्य नवीन बचन फरमाते हैं जिससे यह जीव चेते और चरनों में लगे। उन्हीं बचनों में से कुछ अप्रकाशित वचन पुस्तिका ‘दादा की दात’ में जीवों के कल्याण के वास्ते दिए गए हैं। ये वचन न केवल जीवों के प्रीत प्रतीत को बढ़ाएंगे वरन उनका कारज भी बनाएंगे। यहां हम प्रस्तुत कर रहे हैं दादाजी महाराज के बचनों की श्रृंखला।
(53)
हजूर महाराज को मानना टेक नहीं है क्योंकि उन्होंने सारी टेक, सारे बंधन तो कटवा दिए और सबको अपने चरनों में लगाया है। आसान भी नहीं है इतना हजूर महाराज के पास पहुंच पाना। चक्कर लगाते रहते हैं, इधर-उधर घूमते रहते हैं। इस गली में गुजर नहीं होता, मुश्किल काम है, आसान नहीं है अटक झेलना और झटक झेलना। कोई जोर-जबर्दस्ती इस मत में नहीं की जाती है। ना यहां पर किसी की जात पूछी जाती है, न किसी का देश पूछा जाता है। यहां तो प्रीत और प्रतीत की परख होती है। जो भी सामने आता था, हजूर महाराज दृष्टि डालते थे, वो खिंच जाता था। जिनको खींचना होता था उनके लिए बचन में आया है कि घर बैठे दर्शन दिए हैं, खैंचा है, चरनों में लगाया है। कोई करनी नहीं बनी तो भी पार लगाया है। उनकी गति-मति का क्या ठिकाना है। इसलिए परछाइयों से बचिए, असलियत को पहचानिए, क्योंकि परछाई जो पड़ती है वह मन का रूप होती है। जो आंखें हैं वह सत्त का नूर होता है। इसलिए आंख और माथे की तरफ दर्शन करने चाहिए। तीसरा तिल बातों से नहीं खुलता। मेहनत करनी पड़ेगी। कठोर परिश्रम करने के लिए तैयार हो जाइए। अभ्यास तो करना पड़ेगा। मन और चित्त को तो बाहर से हटाना पड़ेगा। जितना हो सके उतना इन अंगों के बरताव से खुद को बचा के रखना पड़ेगा। यह तो दया है कि उन्होंने कह दिया कि के काम करते रहो लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप चौबीसो घंटे उन्हीं अंगों में बरतते रहें।
(52)
सेवा बहुत जरूरी है। सबको कोई न कोई सेवा अख्तियार कर लेनी चाहिए। यानी किसी भी तरीके से अपने गुरु को रिझाओ और प्रसन्न करो। उनकी प्रसन्नता से काम चलेगा, उनकी अप्रसन्नता से नहीं। कुछ बातें हैं जिनको करके देखिए। आपको खुद एक परिवर्तन महसूस होगा। यह परिवर्तन ऐसा है जैसे कि बच्चा जवान हो जाता है और पता नहीं लगता कि जवान हो गया। फिर बूढ़ा हो जाता है। यह एक क्रम है। इसी तरह से यह भी क्रम है। आपको पता नहीं लगेगा कि क्या फर्क और परिवर्तन आपके अंतर में आ गया, कितना खिंचाव पैदा हो गया, कितनी दात आप आ गए। इसलिए हरदम उनका शुकराना करना चाहिए-
गुरु प्यारे की दम दम शुकर गुजार।
दुखी मत हो। मालिक के चरनों में लगो। तुमको पक्का और स्थाई सुख देंगे। तुम्हारे पास दुख नहीं आने पाएगा। लेकिन थोड़ा सा इंतजार करो और थोड़ी सी मेहनत करो। दुनिया में इतना खपते फिरते हो। सुबह से लेकर रात हो जाती है। यहां तो एक घंटा सुबह और एक घंटा शाम, उतना तो कर लो। इतना भी कर लोगे तो काम चल जाएगा। याद करोगे तो काम चल जाएगा। स्वरूप को देखकर अगर विरह जागेगी, प्रेम उमड़ेगा तो काम बन जाएगा। हर तरह से, किसी न किसी तरह से उनको याद करने से, उनको अपने पास रखने से काम चलता है। सच्ची प्रीत और सच्चे मालिक कुल मालिक राधास्वामी दयाल के चरनों में दृढ़ करें, बेड़ा पार है। कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। हरदम रक्षक हैं। उनका हाथ सिर पर है तो फिर किसको चिंता करनी चाहिए- जब मालिक मेहरबान तो पट्ठा पहलवान।
- Parhaat nettikasinot 2026: Luotettavuus ja bonusten arviointi - June 16, 2026
- Past Win Records and Big Payouts in Big Bass Bonanza Machine for United Kingdom - June 16, 2026
- Gioca dal vivo e vinci subito in Italia su Golisimo Casino - June 15, 2026