जाने-माने शायर और कवि कुमार विश्वास ने उदयपुर की घटना पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- ‘दिमाग सुन्न है। उदयपुर की घटना केवल एक इंसान की हत्या नहीं है, बल्कि मनुष्यता की हत्या है। मज़हबी कट्टरता के खेत में जो ज़हर सियासत ने बोया, उसके हत्यारे-झाग चौखट तक आ पहुंचे हैं।’ दोनों हत्यारों ने दर्जी की कथित रूप से गला काटकर हत्या की और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा कि उन्होंने ‘इस्लाम के अपमान’ का बदला लेने के लिए ऐसा किया।
… देश को सोचना पड़ेगा
कुमार ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि वक़्त हाथ से निकले उससे पहले देश को सोचना पड़ेगा। देश की सोचिए उत्तेजना से बचिए, समय सबका हिसाब करेगा। इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है तो सीएम गहलोत घटना पर पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को घेरने की कोशिश की। इससे इतर, हर वर्ग के लोगों की तरफ से गुस्सा जाहिर करते हुए दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की जा रही है। हत्या के आरोप में रियाज़ अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में पहचाने गए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
राजस्थान के सभी 33 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को आज रोका गया है। उदयपुर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू आज भी जारी है।
-एजेंसियां
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026