जम्मू-कश्मीर LG मनोज सिन्हा ने बुधवार तड़के जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। यात्रा 30 जून से शुरू होगी। इससे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का घाटी पहुंचना शुरू हो गया था।
दो साल के अंतराल के बाद 30 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले तीर्थयात्री जम्मू पहुंचने लगे हैं। एक तीर्थयात्री ने कहा कि हम बाबा भोलेनाथ की पूजा करने के लिए 2 साल से इंतजार कर रहे थे, यह देखकर बहुत खुशी हुई।
वहीं, अमरनाथ यात्रा से पहले उधमपुर जिले में काली माता मंदिर के पास जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मंथल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- बाराबंकी में हृदयविदारक हादसा: ट्रेन से कटकर मां और तीन मासूम बेटियों की मौत; इलाके में मातम - November 14, 2026
- राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला: “पीएम मोदी करा रहे हैं मेरा फोन टैप, मोबाइल में मौजूद हैं सारे सबूत” - November 14, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के भीषण हादसा: ट्रक में घुसी मिनी बस, दो की मौत और 11 घायल - November 14, 2026