नई दिल्ली। बरसात का मौसम आखिकार आ ही गया। देशभर में बारिश का सिलसिला जारी हो गया है। भारी बारिश की वजह से पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बाढ़ आ चुकी है। वहीं लोगों को इसके कारण काफी परेशानी हो रही है। बताते चले कि उत्तरपश्चिम राज्यों में इस समय गर्मी की वजह से लोगों के हाल खराब हो रहें हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 12 से 17 जून तक कई जगह भारी बारिश होगी। कई जगहों पर तेज हवाओं के चलने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।
बात करे तो मौसम विभाग ने इन जगहों पर तेज हवा-गरज चमक के साथ अगले 7 दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 5-6-7-8-9 जून को इन राज्यों में होगी बारिश 12-17 जून के दौरान कर्नाटक, 14-16 जून के दौरान केरल में भारी वर्षा की संभावना है।
12-16 जून के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 12 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 14 और 15 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है। 12-17 जून के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 12-14 जून के दौरान मराठवाड़ा में भी भारी वर्षा की संभावना है।
13-17 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में भी इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं, लेकिन मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13-17 जून के दौरान राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
-साभार सहित
- सफलता की कहानी: आगरा के बिचपुरी में मशरूम की खेती से बदली किसानों की तकदीर; नाबार्ड-डीईआई की ट्रेनिंग ने दिखाए नए रास्ते - February 14, 2026
- Agra News: वैलेंटाइन डे पर ‘कैस्पर्स होम’ का करुणा संदेश, पशु सेवा अपराध नहीं, मानवता का धर्म है - February 14, 2026
- UP Board Exam 2026: आगरा में 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, जिलाधिकारी की कड़ी चेतावनी— “नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल” - February 14, 2026