बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.निधन से कुछ घंटे पहले संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ट्वीट किया था. एक्स पर संजय कपूर की आखिरी पोस्ट आज, 12 जून को शाम 5 बजे के आसपास अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ी थी.
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे.’
लंदन/मुंबई – बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का 13 जून को इंग्लैंड में आकस्मिक निधन हो गया। महज 53 वर्ष की उम्र में एक दुर्लभ और चौंकाने वाली घटना के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
जानकारी के मुताबिक, संजय कपूर इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो मैच के दौरान खेलते हुए अचानक घोड़े से गिर पड़े। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान एक छोटी सी मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसने गले में डंक मार दिया। इस डंक की वजह से उन्हें तीव्र एलर्जिक रिएक्शन और हार्ट अटैक हुआ, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
संजय कपूर ऑरियस नाम की खुद की पोलो टीम चलाते थे और जिस वक्त यह हादसा हुआ, वह जैसल सिंह की टीम सुजान के खिलाफ मैच खेल रहे थे।
निजी जीवन और संबंध
संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद रिश्तों में दरार आ गई और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।
परिवार में शोक की लहर
संजय की मौत की खबर से कपूर परिवार समेत पूरा बॉलीवुड सदमे में है। करीना कपूर और सैफ अली खान ने करिश्मा कपूर से मिलकर दुख जताया।
संजय कपूर का यूं अचानक जाना, वो भी एक मधुमक्खी के डंक के कारण, सभी के लिए एक हैरान और दुखद घटना है।
-साभार सहित
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026