Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। एडीजी अजय आनंद अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की सुबह मथुरा पहुंचे । एडीजी ने एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। एडीजी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जनपद के टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार की गई है। इन लोगों की सम्पत्ति की भी जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है इन लोगों ने किस तरह इस सम्पत्ति को अर्जित किया। इसके बाद थाना स्तर पर भी टाप टेन अपराधियों की लिस्ट बनाई जाएगी।
कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का लोगों को पालन करना है
एडीजी ने कहाकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा दो दिन की साप्ताहिक बंदी की गई है। कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का लोगों को पालन करना है। शनिवार और रविवार को घर बंदी के दौरान भी नियमों का कडाई से पालन कराया जाएगा। स्थानीय प्रशासन को भी निर्देश दिये गये हैं कि सरकार की गाइड लाइन का कडाई से पालन कराया जाए।
एडीजी अजय आनंद को मथुरा का नोडल अफसर बनाया गया है
पुलिस के कार्यों की समीक्षा सभी जिलों में नोडल अफसर कर रहे हैं। डीआईजी और उनसे उच्च स्तर के पुलिस अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया गया है। कई जिलों में डीजी और एडीजी भी नोडल अफसर बनाये गये हैं। सभी को जांच के बाद दो दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। एडीजी अजय आनंद को मथुरा का नोडल अफसर बनाया गया है। ये सभी कानून व्यवस्था, सक्रिय अपराधों, गैंगस्टर पर कार्रवाई और थानेदारों की तैनाती के मानकों की जांच करेंगे।
- आगरा में रिश्तों के भरोसे पर बड़ा धोखा: मुंहबोला भाई बनकर नोएडा की महिला सिपाही के परिवार से जमीन में निवेश के नाम पर ठगे 8.50 लाख रुपये - October 31, 2026
- अयोध्या दीपोत्सव-2026 की भव्य तैयारियां: 30 लाख दीपों के महा-रिकॉर्ड में सहभागी बनेगा ‘श्री मंदिर’ ऐप, श्रद्धालु घर बैठे जलाएंगे 1 लाख दीप - October 31, 2026
- अखिलेश के ‘इग्नोर करो’ बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का करारा जवाब: बोले- सपा से नहीं, कांग्रेस से मांगी है सीट - October 31, 2026