केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में 10 जनवरी तक सरकार का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.77 प्रतिशत बढ़कर 17.18 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
बयान में कहा गया है कि रिफंड देने के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.70 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 19.41 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह के कुल बजट अनुमान का 80.61 प्रतिशत है।
सकल राजस्व संग्रह के मामले में कॉर्पोरेट आयकर (सीआईटी) की वृद्धि दर 8.32 प्रतिशत है जबकि व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की वृद्धि दर 26.11 प्रतिशत है।
रिफंड देने के बाद, सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 12.37 प्रतिशत और पीआईटी संग्रह में 27.26 प्रतिशत की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है।
बयान में कहा गया है कि 1 अप्रैल 2023 से 10 जनवरी 2024 तक 2.48 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है।
-एजेंसी
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का दोहरा वार: इंस्पेक्टर के खाते से उड़े 4 लाख, तो सरकारी नौकरी के नाम पर परिवार से ठगे 13.25 लाख - October 9, 2026
- आगरा-जलेसर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम - October 9, 2026