बिपाशा बसु ने मालदीव वेकेशन की तस्वीरों पर मचे हंगामे के बाद उन्हें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है। एक्ट्रेस हाल ही पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी के साथ अपना बर्थडे मनाने मालदीव गई थीं। वहां से उन्होंने प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन क्या पता था कि इसी वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ जाएंगी और उन्हें ‘देशद्रोही’ कहा जाने लगेगा। बिपाशा के साथ-साथ पति को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्हें देशद्रोही तक कह दिया गया।
अब बिपाशा बसु ने मालदीव की अपनी यादों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालेंगे, तो देखेंगे कि एक्ट्रेस ने मालदीव वाले सारे पोस्ट और तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।
इस कारण हुआ था विवाद
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी को लक्षद्वीप का वीडियो शेयर किया था, जिसकी खूब तारीफ हुई। इसकी तुलना मालदीव से की जाने लगी। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने लक्षद्वीप को सपोर्ट किया। लोगों का कहना था कि मालदीव जाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने के बजाय लक्षद्वीप जाया जाए। इसी पर मालदीव के नेता बुरी तरह भड़क गए और विवाद शुरू हो गया।
यूजर्स ने लगाई क्लास
तमाम बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने भी लक्षद्वीप को सपोर्ट किया पर बिपाशा के मालदीव वेकेशन वाले पोस्ट देख लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया था। यूजर्स का कहना था कि जहां बॉलीवुड मालदीव का बायकॉट कर रहा है, वहीं बिपाशा वहां घूम रही हैं। कुछ ने तो बिपाशा को देशद्रोही तक कह दिया था। वहीं कुछ यूजर्स ने बिपाशा को सलाह दी कि वह अपनी ट्रिप बीच में ही खत्म करके वापस इंडिया लौट आएं और अगली ट्रिप लक्षद्वीप के लिए प्लान करें, ताकि फैंस के लिए भी एक उदाहरण पेश कर सकें।
6 साल से फिल्मों से दूर हैं बिपाशा बसु
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु पिछले कुछ साल से एक्टिंग से दूर हैं। उनकी पिछली फिल्म 2018 में आई थी। उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से 2016 में शादी की थी और 2022 में बेटी की मां बनीं। बिपाशा फिलहाल बेटी को संभाल रही हैं।
-एजेंसी
- बच्चों और बेटियों पर क्यों दर्ज हुई एफआईआर?, डिंपल यादव बोलीं— सरकार अपनी बात से पीछे हटी, 14-15 साल की बेटियों से माफी मंगवाना छोटी सोच - August 4, 2026
- यूपी विधानसभा में बड़ा एक्शन: स्पीकर सतीश महाना ने सीएम योगी की तस्वीर के साथ प्रदर्शन कर रहे सपा विधायक सचिन यादव को मॉनसून सत्र से किया निष्कासित - August 4, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री योगी का कड़ा बयान: कहा— ‘आठ आरोपी गिरफ्तार, किसी साधु-संत की संलिप्तता नहीं, सपा-कांग्रेस कर रही सनातन का अपमान’ - August 4, 2026