मैनपुरी। बेटी की शादी में गांव के कुछ लोगों को दावत नहीं दी तो वह रंजिश मान गए। इसको लेकर घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे हमला बोल दिया। दोनों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना करहल थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव की है। गांव निवासी कृष्ण कुमत्नार की पुत्री ललिता की बरात छह फरवरी को आई थी। शादी की सारी रस्में धूमधाम के साथ संपन्न हुई। अगले दिन बराती दुल्हन को लेकर चले गए। लेकिन गांव के ही तीन लोग कृष्ण कुमार से बेटी की शादी में न बुलाने पर रंजिश मान बैठे। 10 फरवरी की शाम को कृष्ण अवतार दरवाजे पर खड़े हुए थे। तभी नामजद लोगों ने वहां आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। कृष्ण कुमार घर के अंदर चले गए।
आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पुत्र कमल जब बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सोमवार को मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
- सिंगापुर के वैश्विक मंच पर गूंजा ‘आगरा’: महापौर हेमलता दिवाकर ने विश्व के सामने रखा शहर का विकास मॉडल - June 13, 2026
- सपा की नई चुनावी कवायद: आगरा में अखिलेश यादव का ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम, स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगी रणनीति - June 13, 2026
- Agra News: वर्दी की हनक पर भारी पड़ी जनता की शिकायत, विजय नगर और मिढ़ाकुर चौकी प्रभारियों पर गिरी गाज - June 13, 2026