Noida (Uttar Pradesh, India)। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कड़ी में जिला अधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर पंचायती राज विभाग की स्वच्छता टीम ने ब्लॉक दादरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत इस्लामाबाद कलदा में मुनादी (माइकिंग) के माध्यम से पूरे गांव में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया । इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम संभावित कोरोना संक्रमितों की जांच कर खोज में जुटी हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया पंचायती राज विभाग के माध्यम से जनपद में नियमित रूप से सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में जनपद के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया जेवर के कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्विलेंस का कार्य करते हुए संभावित कोरोना संक्रमितों की जांच कर रही हैं। खोज टीम में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को किट का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है। जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमित व संभावित व्यक्तियों की तत्परता के साथ खोज संभव हो सके और उनका इलाज सही समय पर कराया जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई टीम कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवास कर रहे नागरिकों की गहनता से जांच कर रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जेबर में बनाए गए कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्विलेंस का कार्य किया गया ।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जेवर डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में 25 टीम तैयार की गई हैं, जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य स्टाफ को लगाया गया है। टीमों में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को किस प्रकार से कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी को अंजाम देना है तथा अपना बचाव करना है, इसके लिए मानकों के अनुसार मास्क का प्रयोग करना, हाथों में ग्लब्स का प्रयोग करना तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए कार्य करने के संबंध में सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। ताकि टीम में लगे सभी कर्मचारी कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहें और संभावित कोरोना पीड़ितों की सही समय पर खोज की जा सके।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026