पिछले कुछ साल में भारत और अमेरिका भारतके संबंधों में काफी मज़बूती आई है। अमेरिकी प्रशासन में भी भारतीय मूल के लोगों को जगह मिली हैं। इनमें से एक रिचर्ड वर्मा भी है। रिचर्ड वर्मा अमेरिका के मैनेजमेंट एंड रिसोर्सेज़ के डिप्टी सेक्रेटरी हैं। इससे पहले रिचर्ड भारत में अमेरिकी राजदूत के पद पर भी रह चुके हैं। हाल ही में रिचर्ड ने पत्रकारों से बातचीत की और इस बातचीत में खालिस्तान संबंधित मुद्दों पर भी सवाल उठा और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के बारे में ज़िक्र छिड़ा। इस पर रिचर्ड ने सख्त जवाब दिया।
सभी को कानून में रहकर काम करने की ज़रूरत
पत्रकारों ने जब रिचर्ड से पन्नू और उसके बयानों और धमकियों के बारे में सवाल पूछा तो रिचर्ड ने साफ करते हुए कहा, “मैं सभी मामलों पर बात नहीं कर सकता, पर पन्नू के मामले में कहना चाहूंगा कि पन्नू समेत सभी को कानून में रहकर काम करने की ज़रूरत है।”
अगर पार की हद तो भुगतना होगा अंजाम
रिचर्ड ने आगे कहा, “अगर पन्नू ने कानून के दायरे की हद पार की तो उस एक्शन लिया जाएगा और उसे अंजाम भुगतना होगा।”
गलत कदम स्वीकार नहीं करेगा अमेरिका
जब रिचर्ड से पूछा कि अमेरिका खालिस्तानी समर्थकों और आतंकियों के खिलाफ कोई कदम क्यों नहीं उठा रहा है, तो रिचर्ड ने कहा, “अमेरिका पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है। अमेरिका कोई भी गलत कदम स्वीकार नहीं करेगा। डिप्लोमैट्स के खिलाफ बुरा व्यवहार और उत्पीड़न नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा। सभी को समझना होगा कि आचरण की एक हद होती है और उसके अंदर रहकर ही काम करना चाहिए और दूसरों के साथ गलत आचरण नहीं करना चाहिए। अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।”
-एजेंसी
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026