‘पुष्पा नाम सुन के फ्लावर समझे क्या? फ्लावर नहीं, फायर है मैं, झुकेगा नहीं साला…।’ साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा’ का ये डायलॉग अभी तक लोगों की जुबान पर है और अब एक बार फिर ‘पुष्पा राज’ थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है।
शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और जबरदस्त स्वैग के साथ अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ में वापसी हो रही है और 8 अप्रैल को उनके जन्मदिन पर फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर के रिलीज होते ही ट्विटर (अब एक्स) पर धमाल मच गया है। हर फ्रेम में सिर्फ और सिर्फ अल्लू का स्वैग दिखाई दे रहा है। आइये जानते हैं, पब्लिक को कैसा लगा फिल्म का टीजर।
पुष्पा 2 का टीजर देखने के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस बस एक ही बात बोल रहे हैं कि उनके रोंगटे खड़े हो गए! किसी ने लिखा कि ‘पुष्पा राज’ वाकई में सिनेमा पर राज करेगा।
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल के अलावा और भी कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। इसका पहला पार्ट 2021 में आया था और बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। तभी से ही फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे।
अल्लू अर्जुन सेलिब्रेट कर रहे हैं बर्थडे
8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ जुट गई। सभी उनकी एक झलक पाने और अपने फेवरेट एक्टर को बधाई देने के लिए बेकरार हो गए। अल्लू अर्जुन ने भी किसी को निराश नहीं किया और इतना प्यार देने के लिए एक-एक का आभार भी जताया।
-एजेंसी
- आगरा में ‘श्री रामचरितमानस की प्रासंगिकता’ विषय पर भव्य विचार गोष्ठी एवं काव्यांजलि का आयोजन - August 27, 2026
- नन्हे शिवभक्तों की अद्भुत आस्था: सरस्वती शिशु मंदिर आगरा के 200 भैया-बहनों ने निकाली भव्य और संस्कारमय कावड़ यात्रा - August 27, 2026
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026