Agra, Uttar Pradesh, India. संस्कार भारती, विजय नगर द्वारा होली मिलन की अपनी एक शाम ठहाकों के नाम की गई। विजय नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित टीवी चैनल्स के सितारों के हास परिहास युक्त तंज पर लोगों ने खूब अट्टाहास किया।
हास्य कवि सम्मेलन अट्टहास के मुख्य आकर्षण ग्रेट इंडिया लाफ्टर शो के विजेता सुरेश अलबेला का जादू लोगों के सर चढ़कर बोला। उन्होंने कोरोना काल की विषम परिस्तिथियों में से भी हास्य ढूंढ निकाला कि
सारा चेहरा छिपाना पड़ रहा है
सबको मास्क लगाना पड़ रहा है
जिन हाथों में लगनी थी मेहंदी
उनमें सेनेटाइजर लगाना पड़ रहा है!
कार्यक्रम संयोजक हास्य कवि पवन ‘आगरी’ ने सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर यूँ चुटकी ली कि
संक्रमण काल में कोई सपना सलोना नहीं होता
ये वायरस किसी के हाथ का खिलौना नहीं होता
सिर्फ होली मिलन और विवाह समारोह में दिक्कत है
बस इन चुनावी रैलियों से ही कोरोना नहीं होता
कार्यक्रम संचालक कवि कुमार मनोज (इटावा) ने होली में बचपन की मजबूरियों पर इन पंक्तियों से तालियाँ बटोरीं कि
जो घर में गूंजती थी अब वो किलकारी नहीं मिलती
किताबों से दबे बचपन में दमदारी नहीं मिलती
रंगीले देश में कुछ गांव ऐसे भी अभागे हैं
जहां होली में भी बच्चों को पिचकारी नहीं मिलती
सुमधुर कवयित्री सपना सोनी (जयपुर) के श्रृंगारिक गीतों पर लोग झूम उठे कि
तेरा मेरा प्यार चहकती होली सा
छाया अजब खुमार चहकती होली सा
मौसम भी है मस्ती भी त्यौहार भी है
आजा रे दिलदार चहकती होली सा
हास्य कवि सबरस मुरसानी (हाथरस) ने भी अपनी रचनाओं से खूब ठहाके लगवाए कि
प्रेमी ने प्रेमिका से फोन पर कहा ,
तेरी याद हर सुबह शाम आकर मेरा दिल जलायेगी
तो प्रेमिका का जवाब था
तू अपने जले हुए दिल की राख भेज, रसोई में बर्तन माँजने के काम आएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के विभाग संघ चालक भवेंद्र शर्मा और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर मेयर नवीन जैन, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल और विधायक महेश गोयल मौजूद रहे।
प्रारम्भ में कवियों एवं अतिथियों का सम्मान संस्कार भारती के प्रांतीय सरंक्षक आलोक आर्य, अध्यक्ष दीपक गोयल, महामंत्री नीतेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, महिला संयोजक रूपा गुप्ता, सरंक्षकगण उमेश गुप्ता, महेश शर्मा, अशोक गुप्ता, उपाध्यक्षगण धर्मेंद्र गर्ग, राजकुमार गुप्ता, महेश गुप्ता, मंत्रीगण निखिल अग्रवाल, अजय तोशनीवाल, अनुज सिंघल ने किया। पार्षद नेहा गर्ग, अजय तोशनीवाल, प्रशांत अग्रवाल, पूनम मित्तल, चंचल अग्रवाल, शालिनी आर्या, ममता गोयल, मोहित मित्तल, पुष्किन बंसल ने कार्यक्रम की व्यवस्थायें संभाली।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026