एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटो शेयर करते हुए तनुश्री दत्ता ने बताया कि उनका रोड एक्सीडेंट हुआ। ये सड़क दुर्घटना तब हुई जब वह उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रही थीं। सोशल मीडिया पर तनुश्री दत्ता ने इस बुरे अनुभव को साझा भी किया। उन्होंने बताया कि ये उनकी जिंदगी में पहली बार घटित हुआ। पहला रोड एक्सीडेंट था लेकिन आज उनका विश्वास और भी मजबूत हो गया है। उन्होंने ये भी बताया कि ये सड़क दुर्घटना गाड़ी की ब्रेकफेल होने की वजह से हुई।
सड़क दुर्घटना के बावजूद तनुश्री दत्ता महाकाल के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने मंदिर के अंदर से वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह लड़खड़ाते हुए चलती नजर आ रही हैं। इस हादसे में पैर में चोट आई है। इतना ही नहीं, तनुश्री दत्ता को कुछ टांके भी आए हैं। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया।
फैंस ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
महाकाल के दर्शन करने के बाद तनुश्री दत्ता ने तस्वीरें भी शेयर की। इस पोस्ट पर फैंस और उनके करीबी उनकी चिंता करते नजर आए। सभी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
जब तनुश्री दत्ता ने लगाए थे मीटू के आरोप
साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने खूब सुर्खियां बटौरी थीं। उन्होंने इंडस्ट्री पर खुद के साथ हुए बुरे व्यवहार, छेड़छाड़ और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। मीटू कैपेंट के जरिए उन्होंने बॉलिवुड के बड़े स्टार पर गंभीर आरोप लगाए थे और ये मामला कोर्ट तक पहुंचा था।
-एजेंसियां
- SP-कांग्रेस गठबंधन पर बीजेपी का तीखा तंज: आरपी सिंह बोले— ‘देखना होगा अखिलेश कांग्रेस के कटोरे में कितनी सीटें डालते हैं’ - November 23, 2026
- आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों और CISF जवानों के बीच मारपीट, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - November 23, 2026
- ‘योगी की पाती’ में छलका सीएम का दर्द: मां सावित्री देवी को याद कर भावुक हुए योगी, शेयर किया पहली भिक्षा का संस्मरण - November 23, 2026