तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर आते ही उनके फैंस चिंता में हैं। सोशल मीडिया पर जहां यह खबर आग की तरह फैली, वहीं यह भी दावा किया गया कि एक्टर के ब्रेन की सर्जरी हुई है। हालांकि, अब अजित कुमार के मैनेजर ने हेल्थ अपडेट दिया है।
बताया है कि एक्टर नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। साथ ही उन्होंने ब्रेन ट्यूमर और ब्रेन सर्जरी की खबरों का खंडन किया है और इसे झूठा बताया है।
अजित कुमार के मैनेजर सुरेश चंद्रा ने कहा, ‘ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन की खबर सच नहीं है। वह नियमित स्वास्थ्य जांच (रूटीन चेकअप) के लिए अस्पताल गए थे। वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके कान के नीचे की नसें कमजोर हैं। आधे घंटे के अंदर ही इसका इलाज पूरा कर लिया गया।’
शनिवार सुबह तक अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे अजित
मैनेजर सुरेश चंद्रा ने आगे कहा, ‘अब अजित कुमार को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें शुक्रवार रात या शनिवार की सुबह जल्दी छुट्टी दे दी जाएगी।’ जाहिर तौर पर यह आधिकारिक हेल्थ अपडेट एक्टर के करोड़ों फैंस के लिए राहत की बात है। अजित इन दिनों मगिज थिरुमेनी के डायरेक्शन में बन रही अपनी आगामी फिल्म ‘विदा मुयारची’ की शूटिंग कर रहे हैं। उम्मीद यही है अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह सेट पर वापस लौट जाएंगे।
विदेश जाने से पहले रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे अस्पताल
इससे पहले एक्टर के करीबी सूत्रों ने ‘जूम टीवी’ को बताया था कि विदेश यात्रा पर जाने से पहले एक्टर अपने रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। उन्हें फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए अजरबैजान जाना है।
‘विदा मुयारची’ में तृषा के साथ कर रहे हैं काम
अजित कुमार ने हाल ही अपने बेटे अधविक का 9वां जन्मदिन मनाया है, जो फुटबॉल थीम पर था। जन्मदिन समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वर्कफ्रंट पर फिल्म ‘विदा मुयारची’ में अजित कुमार के साथ तृषा मुख्य भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की 90% शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसे खत्म कर लिया जाएगा।
-एजेंसी
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026