यूपी के पूर्व मंत्री और पिछले दिनों सपा से इस्तीफा देकर नया दल बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अकेले ही चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। पिछले दिनों इस बात की चर्चाएं थीं कि स्वामी प्रसाद मौर्य इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। मगर इंडिया गठबंधन के साथ उनकी बात नहीं बन सकी।
अब राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की कुशीनगर सीट पर खुद चुनाव लड़ेंगे, जबकि देवरिया लोकसभा सीट पर उन्होंने एसएन चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है।
कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा के टिकट पर पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उस समय उन्हें जीत नहीं हासिल हो सकी थी मगर इस क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
उन्होंने राज्य की कुछ अन्य सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि वे पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।
-एजेंसी
- ब्रज रत्न अवार्ड 2026: संतोष आनंद और नवनीत सिकेरा सहित 12 विभूतियां सम्मानित, राज्यपाल ने कहा- ‘ब्रज का कण-कण वंदनीय’ - February 12, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव: आरक्षण से पहले बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी - February 12, 2026
- ट्रंप के आगे सरेंडर हुई सरकार…ट्रेड डील विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला, मकर द्वार पर सांसदों का प्रदर्शन - February 12, 2026