नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सीटों पर हुई असहमति के बाद अपना दल कमेरावादी आने वाले लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। आज दोपहर लखनऊ में होने वाली प्रेस वार्ता में इस पर औपचारिक मुहर लगेगी। बीच में ऐसी खबरें भी आईं थी कि पल्लवी पटेल की मायावती के साथ बातचीत चल रही है और वह बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। पर ऐसा नहीं हुआ।
इस गठबंधन की औपचारिक घोषणा आज लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल की संयुक्त प्रेसवार्ता में की जाएगी। इस गठबंधन के द्वारा यूपी की दो दर्जन से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी की जा रही है।
तीन दिन पहले पल्लवी पटेल ने हैदराबाद में ओवैसी से मुलाकात की थी। आज इस गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए ओवैसी लखनऊ आ रहे हैं। संभव है कि आज ही कुछ सीटों का एलान भी हो जाए।
-एजेंसी
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026