यूपी के पूर्व मंत्री और पिछले दिनों सपा से इस्तीफा देकर नया दल बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अकेले ही चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। पिछले दिनों इस बात की चर्चाएं थीं कि स्वामी प्रसाद मौर्य इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। मगर इंडिया गठबंधन के साथ उनकी बात नहीं बन सकी।
अब राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की कुशीनगर सीट पर खुद चुनाव लड़ेंगे, जबकि देवरिया लोकसभा सीट पर उन्होंने एसएन चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है।
कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा के टिकट पर पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उस समय उन्हें जीत नहीं हासिल हो सकी थी मगर इस क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
उन्होंने राज्य की कुछ अन्य सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि वे पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।
-एजेंसी
- सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई अर्टिगा कार, देवरिया के तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत और 3 घायल - October 7, 2026
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026