अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर शोर से हो रही है। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के आस्थावान लोग पूरी दुनिया से अयोध्या में एकत्रित होंगे। राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से लोग सहयोग कर रहे हैं। गुजरात के एक भक्त ने राम मंदिर की तर्ज पर हीरों का हार बनाया है। ये हार अद्भुत और शानदार है। इस हार में 5000 अमेरिकी हीरे और 2 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है।
इस हार की खासियत ये है कि ये राम मंदिर की थीम पर बना है। इस हार को बनाने में 35 दिनों का समय लगा है, जिसे 40 कारीगरों ने तैयार किया है। इस नेकलेस में भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्ति है। इनके साथ इसमें भगवान हनुमान की मूर्ती भी लगवाई गई है। इसके अलावा इसमें बारहसिंघा की आकृति भी बनाई गई है। इस नेकलेस में राम मंदिर की आकृति भी बनाई गई है।
रसेश ज्वेल्स के निदेशक, कौशिक काकाडिया ने बताया, हम अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर से प्रेरित थे। यह किसी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं है। हम इसे राम मंदिर को उपहार में देना चाहते हैं। हमने इसे इस इरादे से बनाया है कि हम राम मंदिर को भी कुछ उपहार दें। हार की डोरी में रामायण के मुख्य पात्रों को उकेरा गया है।’
-एजेंसी
- दिल्ली से आगरा तक एक ही कहानी: सरकारी खुदाई, अंधेरी रात और नागरिकों की सस्ती जान— कब जागेगा प्रशासन? - February 6, 2026
- DEI आगरा में ‘गर्भ संस्कार’ पर मंथन: चरित्र निर्माण की पहली प्रयोगशाला है गर्भावस्था— डॉ. बी. एस. जोहरी - February 6, 2026
- Agra News: 8 फरवरी को भगवामय होगी ताजनगरी, शाहगंज से बल्केश्वर तक ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ की गूंज - February 6, 2026