dr bhoj kumar sharma

‘बुढ़ापे की लाठी’ पुरानी पेंशन के लिए माध्यमिक शिक्षकों का उत्तर प्रदेश में अभियान शुरू, पढ़िए पूरी जानकारी

Education/job

डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर दी चेतावनी, अन्य मुद्दे भी उठाए

4 अगस्त को डॉ. भोजकुमार शर्मा करेंगे हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने नई लड़ाई छेड़ी है। बुढ़ापे की लाठी के रूप में प्रसिद्ध पुरानी पेंशन की बहाली चाहत हैं शिक्षक। पहले चरण में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिय गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदितनाथ को सम्बोधित 16 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। साथ ही कार्यालय स्तर की समस्याओं का पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। समस्याओं के निराकरण की मांग की। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रानी शर्मा के किया। इस बीच एक बैठक में तय किया गाय कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक संघ हस्ताक्षर अभियान चलाएगा।

2014 से बंद सामूहिक बीमा को चालू किया जाए

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा। उन्होंने संबोधन में कहा- लम्बे समय से शिक्षक पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। सरकार शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को अनसुना कर रही है। एनपीएस से आच्छादित ऐसे शिक्षक एवं कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनके देयकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित है। बोर्ड परीक्षाओं की पारिश्रमिक दरें सीबीएसई के समान की जायें। कई वर्षों से पारिश्रमिक के अवशेष का भुगतान न होना आश्चर्यजनक है। वेतन अवशेष, महंगाई भत्ता, चयन एवं प्रोन्नति वेतनमान, पदोन्नति आदि अवशेष का भुगतान नहीं हो रहा है। विद्यालयों में कार्यरत् कम्प्यूटर एवं व्यावसायिक शिक्षक पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में शिक्षण कार्य कर रहे हैं, उन्हें समान वेतन के सिद्धांत आधार पर वेतन दिया जाये। शिक्षकों के स्थानांतरण नीति में आवश्यक संशोधन कर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये कि शिक्षक अपनी सुविधानुरूप स्थानांतरण प्राप्त कर सकें। 2014 से बंद सामूहिक बीमा को चालू किया जाए।

डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार

जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रानी शर्मा ने कहा- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एवं लेखा कार्यालय में लम्बे समय से प्रकरण लम्बित पड़े रहते हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं की जाती। इन लम्बित प्रकरणों का समय से निस्तारण कर सिटीजन चार्टर लागू किया जाये। कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। कई विद्यालयों में प्रबंध समिति के उदसीन रवैये से शिक्षकों को उनके हितों का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसी दशा में ठोस कारगर कदम उठाये जायें।

अजीबोगरीब दुनिया: जापान में 18 लाख रुपये खर्च कर इंसान से ‘कुत्ता’ बन गया एक शख्स, हरकतें भी बदल गईं पूरी तरह, देखें वीडियो

इन्होंने की अध्यक्षता

धरने को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चंद्र गुप्ता, एस सैमसन एवं डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा ने विशेष रूप से सम्बोधित किया। मण्डल अध्यक्ष सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मण्डलीय मंत्री एस. सैमसन ने कार्यक्रय की व्यवस्थाओं को देखा। धरने का संचालन जसवंत सिंह जादौन ने किया।

इन्होंने भी किया संबोधित

डॉ. अरुण कुमार गौतम जिला मंत्री, आशीष पाण्डे, राहुल शर्मा, हरीश चौरसिया, डॉ. निखिल जैन, प्रमोद चाहर बच्चू सिंह चाहर, डॉ. जसवंत सिंह जादौन, मनमोहन चाहर, हरेन्द्र सिंह चाहर, राममूर्ति सिंह, संजय सैंगर, मकसूद अली, महिला जिला उपाध्यक्ष संजू बाला, डॉ. परविन्दर कौर भाटिया, सल्तनत फिरोज, चंचल बंसल, गीता शर्मा, सुनीता कदम, जिला संगठन मंत्री सतेन्द्र कुमार माहेश्वरी, केतन शर्मा, चूरामणि सिंह, प्रमोद सैमुअल, डॉ भीष्मपाल सिंह, लक्ष्मीकान्त त्यागी, मोहम्मद रिहान कुरैशी, रामवीर सिंह प्रथम, शिवम लवानिया जिला महिला संगठन मंत्री श्वेता कुलश्रेष्ठ, सीमा त्यागी, पार्वती चौरसिया, बबीता पाण्डे, यामिनी मिश्रा, जगदम्बा पाठक, अनुराधा तोमर, निर्मल निगम, आय-व्यय निरीक्षक योगेश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनोज क्रिस्ट, जिला संघर्ष संयोजक हरी किशन शर्मा तथा जिला संघर्ष सह संयोजक संजीव कुमार शर्मा, संयोजक प्रधानाचार्य शिक्षक समन्वय समिति के राघवेन्द्र सिंह, डॉ. विवेक वीर सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, नीलम चतुर्वेदी,  कुलदीप जैन, जॉर्ज मसीह, रूबीना तहसीन, डॉ. चतुर सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य महाराम गौतम, प्रमोद सैमुअल, हरेश कौशल, धीरज सिंह धाकड़, बृज भूषण शर्मा, अजय चौधरी आदि ने सम्बोधित किया।

गर्भ संस्कारः पति-पत्नी संतति के लिए मिलें तो क्या करें, कथावाचक नीरज नयन महाराज ने दी सबसे बड़ी जानकारी, देखें वीडियो और तस्वीरें

4 अगस्त से 15 सितम्बर तक हस्ताक्षर अभियान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट जनपद आगरा की बैठक होलमन इंस्टीट्यूट, कलेक्ट्रेट, आगरा पर संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट पुरानी पेंशन बहाली के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रानी शर्मा के अनुसार प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद आगरा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 4 अगस्त 2023 से पुरानी पेंशन बहाली के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगा। इस अभियान में जनपद आगरा के शिक्षक भाग लेंगे। यह अभियान 15 सितंबर 2023 तक चलेगा। अभियान से कोई भी शिक्षक अछूता न रहे इसके लिए यह अभियान प्रत्येक विद्यालय में चलाया जाएगा। शहर के विद्यालयों को इस अभियान में पहले जोड़ा जाएगा।

डॉ. भोज कुमार शर्मा करेंगे शुभारंभ

अभियान की शुरुआत 4 अगस्त 2023 को प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत 25 अगस्त से की जाएगी जिसकी शुरुआत श्री दिनेश चंद्र गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करेंगे। अभियान का समापन माह सितंबर में किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले के शिक्षकों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इनके हस्ताक्षरों को एक ज्ञापन के माध्यम से संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा को सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम होगा।

उपस्थिति

बैठक में डॉ. भोज कुमार शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, एस .सैमसन,  सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, अशोक कुमार, जसवंत सिंह जादौन, चूरामणि सिंह, सतेन्द्र कुमार माहेश्वरी, डॉ. भीष्म पाल सिंह, हरिकिशन शर्मा, आशीष पांडेय, रामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी रानी शर्मा तथा संचालन सुरेन्द्र कुमार दीक्षित ने किया।

Dr. Bhanu Pratap Singh