आगरा। ताजनगरी के युवाओं को डिजिटल भविष्य से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए स्कॉलर्स स्किल्स एंड कम्युनिकेशन अकैडमी का भव्य शुभारंभ रविवार को संजय प्लेस स्थित सेंट पीटर्स कॉलेज के पास किया गया। संस्थान की शुरुआत के साथ ही आगरा में पहली बार AI Lab भी स्थापित की गई है, जहां छात्रों को AI मार्केटिंग कोर्स सहित अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर संस्थान की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उन्होंने इसे शहर के युवाओं के लिए “एक महत्वपूर्ण और भविष्यनिर्माण करने वाला कदम” बताया।
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल युग में युवाओं को आधुनिक टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन स्किल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, संस्थान में इंग्लिश लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल्स, AI आधारित प्रशिक्षण, और भविष्य की करियर आवश्यकताओं के अनुरूप कई कोर्स शुरू किए गए हैं।
AI Lab के माध्यम से आगरा के छात्रों को अब बड़े शहरों की तरह उच्चस्तरीय डिजिटल और टेक्नोलॉजी शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।
अतिथियों ने कहा कि यह पहल युवाओं को नए करियर अवसर उपलब्ध कराएगी और आगरा को डिजिटल इंडिया मिशन से और मजबूती से जोड़ेगी।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक राकेश चौधरी, राजू गोला, मैनेजर अमनदीप रंधावा, डॉ. सुरेश दक्ष, नवीन प्रजापति, हेमंत प्रजापति, अजय सिंह फौजदार, यशवीर सिंह मलिक, ललित दक्ष प्रजापति, राजपाल सिंह प्रजापति मास्टर, ज्वाला प्रसाद प्रजापति, माता प्रसाद प्रजापति, सुभाष गोला, शिवम प्रजापति, सुमित प्रजापति, विष्णु प्रजापति, नरोत्तम प्रजापति, भोले गोला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्थान का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक कौशलों से सशक्त बनाकर उन्हें प्रतिस्पर्धी करियर के लिए तैयार करना है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026