आगरा: महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ सहृदय फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आवास विकास कॉलोनी स्थित पीडी कैंसर केयर इंस्टीट्यूट में ‘सर्वाइकल कैंसर जागरूकता’ और ‘तीसरे निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर’ का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने एक सुर में कहा कि समय पर टीकाकरण और संतुलित जीवनशैली ही इस जानलेवा बीमारी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।
जागरूकता से संभव है बचाव
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाइटिशियन रेणुका डंग ने संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सतर्कता और सही जानकारी से सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है। वहीं, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वरुण के. अग्रवाल ने विस्तार से समझाया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण ही इस कैंसर का मुख्य कारण है। उन्होंने अपील की कि एचपीवी वैक्सीन की सभी खुराकें निर्धारित समय पर लेना अनिवार्य है।
घुमंतू परिवारों की बेटियों को सुरक्षा कवच
फाउंडेशन के संस्थापक विष्णु शर्मा ने बताया कि संस्था लगातार वंचित और घुमंतू परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में शिविर के दौरान घुमंतू परिवारों की 10 बच्चियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में मेजर पूजा सिंह, उमा शर्मा और कई गणमान्य स्वयंसेवकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026