आगरा। उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव रामलीला के अंतर्गत सजाई जाने वाली जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर मुरारी प्रसाद अग्रवाल को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। बुधवार रात कमलानगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की गई।
गौरतलब है कि रामलीला कमेटी ने इस बार जनकपुरी महोत्सव के लिए कमला नगर वासियों को जिम्मा सौंपा है।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर के अध्यक्ष उमेश कंसल, सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के प्रबंधक राकेश मंगल और लोकहितम के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मुरारी प्रसाद अग्रवाल के नाम की घोषणा करते हुए उनको माला पहनाकर बधाई और शुभकामना दी।
मुरारी प्रसाद अग्रवाल इससे पूर्व वर्ष 2023 में संजय प्लेस जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष रहे हैं। कमला नगर में पूर्व में आयोजित जनकपुरी महोत्सव में एक बार स्वागत समिति के अध्यक्ष और एक बार सीता जी के डोले के संयोजक भी रहे हैं।
इस अवसर पर मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राजा जनक के साथ-साथ महोत्सव समिति के पदाधिकारियों का भी चयन कर लिया जाएगा। कमला नगर के हर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। प्रभु राम की अगवानी में हर ब्लॉक को सजाएंगे।
इस दौरान सीए गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, चारू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद पंकज अग्रवाल, पार्षद हरिओम बाबा, राम रतन मित्तल, अनिल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, केके गुप्ता, रंगेश त्यागी, राजीव नागरानी, गुड्डू शर्मा, रामगोपाल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनोज पोली, विजय और नीरज अग्रवाल भी मौजूद रहे।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026