Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने बताया कि महासंघ के बैनर तले 1 अगस्त 2022 को देश भर के एक लाख स्थानों पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सहयोग के लिए आज सेन्ट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह से भेंट की। प्राचार्य ने प्रसन्नतापूर्वक सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रो. एसपी सिंह ने कहा- साहित्य मानवीय संवेदनाओं को जाग्रत करता है एवं परानुभूति को विकसित करता है। साहित्य व्यक्ति की सहायता करता है कि वह स्वकेन्द्रित विश्व से बाहर निकलकर अपने पर्यावरण के साथ जुड़ सके, उसके संघर्षों को जान सके, इसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को समझ सके और वृहत्तर सामाजिक सरोकारों के साथ अपने आप को जोड़ सके। जबकि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, मैं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से अपील करता हूँ कि हमें अधिकाधिक ऐसे प्रयासों को बढ़ाना है, जिसके द्वारा हम समकालीन साहित्य के प्रचार-प्रसार को अधिकाधिक कर सकें ताकि लोग वृहत्तर सामाजिक सरोकारों से अपने आपको जोड़ सकें और उन संवेदनाओं को विकसित कर सकें जो नागरिक होने के नाते उनके लिए आवश्यक हैं। यह हमें सुदृढ़ और सबल राष्ट्र बनाने में हमारी सहायता करेगा।
कॉलेज प्राचार्य ने डॉ. देवी सिंह नरवार का अनुरोध स्वीकार करते हुए कहा कि ‘आजादी के आंदोलन में साहित्यकारों का योगदान’ विषय पर संगोष्ठी अगले सप्ताह आयोजित करेंगे। इससे पूर्व डॉ. नरवार ने एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जीएल जैन और विक्टोरिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन सिंह जाटव से भेंट की। उनसे आजादी के अमृत महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों के लिए सहयोग मांगा। प्रधानाचार्य द्वय ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। उनके साथ क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष रीनेश मित्तल, जितेंद्र प्रसाद, गणेश गौतम, सुखबीर भी मौजूद थे।

आजादी के अमृत महोत्सव समारोह आयोजित कराने के क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेशकार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी० एल० जैन से उनके कार्यालय में भेंट की। वार्ता के दौरान क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष श्री रीनेश मित्तल उपस्थिति थे।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ देवी सिंह नरवार ने विक्टोरिया इंटर कॉलेज, आगरा के प्रधानाचार्य मोहन सिंह जाटव से उनके कार्यालय में भेंट की। आजादी के अमृत महोत्सव समारोह आयोजित किए जाने का आग्रह किया। कॉलेज के प्राचार्य मोहन सिंह ने 1 सप्ताह बाद जुलाई के तीसरे सप्ताह में समारोह करने पर सहमति व स्वीकृति प्रदान की। वार्ता के दौरान कॉलेज के जितेंद्र प्रसाद, गणेश गौतम, सुखबीर आदि उपस्थित रहे।
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026
- आगरा नगर निगम: ‘अफ़सरशाही’ बनाम ‘जनप्रतिनिधि’ या रणनीतिक चूक? मेयर और नगर आयुक्त के टकराव की पूरी इनसाइड स्टोरी - March 24, 2026