स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा इस समय अपनी पूरी टीम के साथ इंटरनेशनल टूर पर हैं। हाल ही में उन्होंने कनाडा में शो किया और अब इसके बाद उनका न्यूयॉर्क में शो था। कपिल का पहले 9 जुलाई को शो होने वाला था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी वहां के लोकल प्रमोटर सैम सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर दी है। कपिल का शो वहां अब कब होगा, इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं बताया है।
सैम ने बताया कि शो के पैसे रिफंड हो जाएंगे
सैम ने पोस्ट में लिखा, ‘द कपिल शर्मा शो जो कि 9 जुलाई को Nassau Coliseum में और 23 जुलाई को क्यू इंश्योरेंस एरिना में होने वाला था, वो अब स्थगित कर दिया गया है। ऐसा शो की शेड्यूलिंग को लेकर हुए विवाद की वजह से हो रहा है। कपिल के इन शोज के लिए खरीदी गई टिकट्स रीशेड्यूल डेट के लिए वैलिड होंगी। हालांकि, अगर आप रिफंड चाहते हैं तो प्लीज जहां से टिकट ली थी वहां संपर्क करें।’
नई डेट में होगा कपिल का शो
सैम से हाल ही में एक इंटरव्यू में शो को रीशेड्यूल करने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘ये हमारा आपसी फैसला है कि हम नई डेट पर शोज करेंगे। इसका किसी फेक केस से कोई लेना-देना नहीं है।’
कपिल शर्मा पर हुआ था केस
बता दें 2015 में अमित जेटली ने कपिल के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप में कहा था कि कपिल ने अमेरिका में 6 शोज के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके लिए कपिल शर्मा को पूरी फीस भी दे दी गई थी लेकिन कपिल ने सिर्फ एक शहर में परफॉर्म किया था। अमित ने यह भी बताया था कि कोर्ट में जाने से पहले उन्होंने कपिल से कई बार बात करने की कोशिश भी की थी, लेकिन कपिल ने उनसे बात नहीं की।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026