मथुरा। चंद्रयान 3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफलता पूर्वक उतरने की प्रक्रिया के मध्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित भागवत भवन में विराजमान श्रीकेश्वेश्वर महादेव के पारद शिवलिंग का रुद्राभिषेक निरन्तर चलता रहा।
रुद्राभिषेक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश पांडेय सपरिवार उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक के मध्य समय प्रदोष काल में चंद्रयान की सफल लैंडिंग की सूचना मिलते ही संपूर्ण जन्मस्थान शंख व झांझ मंजीरों की मंगल ध्वनि से गूंज उठा, भक्तजन कृष्ण कन्हैयालाल के जयकारे लगाने लगे।
इस अवसर पर भक्तों को विशेष हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, विजय बहादुर सिंह, अनुराग पाठक, राजीव श्रीवास्तव आदि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के सफल परिश्रम के लिए बधाई दी है।
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026
- अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और बिना लिखित परीक्षा नियुक्ति का ऐलान: यूपी की राजनीति में गेम चेंजर बन सकता है सीएम योगी का यह फैसला - November 3, 2026
- ‘युग बदलना है तो पहले स्वयं को बदलें’ — गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में जे.पी. नड्डा - November 3, 2026