हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण काफी तबाही का मंज़र देखने को मिल रहा है. कुल्लू के बस स्टैंड के पास का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के कारण कमज़ोर हुई इमारतें कुछ सेकेंड्स में ढह जाती हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस हादसे का वीडियो शेयर किया है.
हिमालच सीएम ने लिखा, ”कुल्लू से परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. प्रशासन ने दो दिन पहले ही इन इमारतों को खाली करवा लिया था.”
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एसडीएम नरेश वर्मा ने कहा, ‘हमारा जो बस स्टैंड है, उसके दूसरी तरफ ये इमारते हैं. चार पांच दिन पहले हमें जानकारी मिली थी कि इनमें दरारें आ गई हैं. इन इमारतों में दुकानें थीं. हमने समय रहते इमारतों को खाली करवा लिया था. इमारतों के अंदर दो बैंक भी थे. ये बैंक भी अपने सामान के साथ शिफ्ट कर गए थे.’
नरेश वर्मा बोले- तीन इमारतें गिर गई हैं, पास की इमारतों को भी काफी क्षति पहुंची है. हिमाचल में मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया है. हिमाचल में बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक 78 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026