आगरा: आगामी राजनीतिक चुनौतियों को भांपते हुए समाजवादी पार्टी ने आगरा में अपने संगठन को धार देना शुरू कर दिया है। फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित “जनसंकल्प संवाद 2026” के तहत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने की।
बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी के ढांचे को बूथ स्तर तक सक्रिय करना और आम जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करना रहा। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगरा महानगर के सभी 100 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं को अब सिर्फ कार्यालय तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि वार्डों में जाकर जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना होगा।
जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिला और महानगर संगठन आपसी तालमेल से काम करेंगे। संगठन में अनुशासन और सक्रियता लाने के लिए बूथ स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में तय हुआ कि नए और युवा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि वे प्रशासनिक स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें।
इस अवसर पर जितेन्द्र वाल्मीकि, जमील सिद्दीकी, पूनम वाल्मीकि, और साहिल सिंह समेत दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- ”भारत में सिर्फ हिंदू ही हैं और कोई नहीं”: मुंबई में मोहन भागवत ने समझाया ‘हिंदू’ शब्द का असली मतलब - February 8, 2026
- जल जीवन मिशन की ‘धूल’ ने बिगाड़ी भाजपा की बात? नोटिस मिलने के बाद विधायक बृजभूषण के पिता ने दी सफाई - February 8, 2026
- ताज नगरी की सड़कों पर दौड़ा जोश: आगरा हाफ मैराथन में ढाई हजार धावकों ने रचा इतिहास, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत - February 8, 2026