अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा किला में किया योग, वहां भी स्वागत
कमला नगर पार्क में अनुयायियों ने भव्य आयोजन कर केक काट बर्थ डे मनाया
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के आगरा से सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का 61वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। पौधे रोपे। गरीबों की मदद की। इस दौरान 61 का कमाल दिखाई दिया। अपने जन्मदिन पर प्रो. बघेल ने सबसे पहले आगरा किला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। वहां के स्टाफ ने फूलमाला एवं बुके देकर सम्मानित किया।
कमला नगर पार्क में समर्थकों एवं अनुयायियों ने एक भव्य आयोजन कर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 4 के पार्क में अपने 61 वें जन्मदिन पर 61 पौधों का रोपण किया। दीनदयाल मंडल के कार्यकर्ताओं ने 61 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की। समर्पण ब्लड बैंक पर 61 लोगों ने रक्तदान किया। समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।

इस मौके पर आगरा उत्तर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत कम लोग ऐसे देखे हैं कि अपने जन्मदिन को या अन्य आयोजनों को हमेशा दूसरों के हित के लिए समर्पित करते हैं। प्रो. बघेल के इस तरह के आयोजनों से और अपने जन्मदिन को इस प्रकार मनाने से दूसरे लोग भी अपने यादगार दिनों को इसी तरह जनता की भलाई के लिए समर्पित करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।
बर्थडे ब्वॉय एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मैं हर उस करता का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहभागिता की या सहयोग किया। मेरा ऐसा विश्वास है कि अगर अपना जन्मदिन एवं वर्षगांठ या अन्य यादगार दिवसपर मात्र एक पौधा लगाएं और सही देख-रेख करें तो आने वाले दिनों में विश्व में भरपूर ऑक्सीन होगी। फिर प्रदूषण का स्तर दिन प्रतिदिन कम होगा।
प्रो. बघेल ने रक्तदान शिविर में कहा कि एक व्यक्ति रक्तदान करके तीन लोगों की जान बचाता है 18 से 65 वर्ष की उम्र के व्यक्ति को वर्ष में कम से कम 2 बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, गौरव रजावत, आरती शर्मा, मनोज बघेल, दीपिका लाल, मनीष अग्रवाल, टीएन चौहान, संजय शर्मा, अजय प्रताप सिंह, सोनू चौधरी, राजा वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026
- The Place Where Luck Never Sleeps for UK is LolaJack Casino - October 5, 2026
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026