Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा।, छात्र अभिभावक कल्याण संघ की आवश्यक बैठक में बिना स्कूल खुले फीस मांगने व ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले विद्यालयों के खिलाफ द्वितीय चरण की लड़ाई की रूपरेखा तैयार की गई।
द्वितीय चरण के आंदोलन की तैयारी
ज्ञात रहे कि संघ द्वारा प्रथम चरण में जनपद के पांचों विधायक व सांसद को फीस माफी हेतु ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने की अपील की गई थी। जिसके सकारात्मक परिणाम के बाद द्वितीय चरण के आंदोलन के लिए तय किया गया कि शीघ्र ही कानूनी लड़ाई के तहत उच्च न्यायालय में जनहित याचिका के माध्यम से ‘‘स्कूल नहीं तो फीस नहीं’’ आंदोलन को गति दी जाएगी, इसके साथ ही जनपद की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों को ज्ञापन देकर साथ जोड़ा जाएगा व जनपद के सभी पार्टियों के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व चेयरमैन व प्रमुख व्यक्तियों को इस आंदोलन में पत्र देकर अपने साथ जोड़ा जाएगा।
प्रदेश के सभी सांसदों विधायकों को ज्ञापन देकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा
साथही प्रदेश सरकार पर इस विषय को लेकर दबाव बनाने हेतु प्रदेश के सभी सांसदों विधायकों को संचार माध्यम से ज्ञापन देकर सरकार पर दबाव बनाने का भी आग्रह किया जाएगा व आवश्यकता अनुसार आक्रमक रणनीति के तहत धरना प्रदर्शन की भी रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से संघ के संस्थापक शशि भानु गर्ग, हेमेंद्र गर्ग, सुनील शर्मा, जगत बहादुर अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, पार्षद गजेंद्र सिंह, विजय प्रकाश, राजीव मित्तल, अशोक, अंकुर बंसल, चतुर्भुज गौतम, ओम प्रकाश, दिवाकर, सुनील मित्रा, संत कुमार शर्मा, मुन्ना राजपूत, कुलदीप सिंह, राजू राजपूत, नंदलाल, सचिन अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026