उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव के कार्यकाल की जनेश्वर मिश्र पार्क और जेपी इंटरनेशनल समेत कई परियोजनाओं के निर्माण में बड़ा घोटाला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने अपने ऑडिट में करीब 200 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी दी है। ये घोटाले साल 2015-16 में हुए हैं। बताया गया कि प्रोजेक्ट में बिना टेंडर ठेकेदारों और कंपनियों को काम बांटे गए जबकि कुछ लोगों को निर्धारित नियम के पार जाकर अधिक भुगतान भी किया गया था।
साल 2013 से 2017 के बीच में बने जनेश्वर मिश्र पार्क के ऑडिट की जिम्मेदारी यूपी शासन ने स्थानीय निधि लेखा परीक्षण विभाग को दी थी। हिंदुस्तान में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑडिट में यह सामने आया है कि जेपी सेंटर के कंसल्टेंट को 3.59 करोड़ रुपये ज्यादा फीस दी गई ती। इसकी वजह से एलडीए को 3.53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके अलावा अलीगंज स्थित एलडीए कॉम्प्लेक्स में मरम्मत के बाद एलडीए ने टाइल्स लगवाई थी। इसके लिए इंजिनियरों ने लोक निर्माण विभाग का रेट लेने की बजाय दिल्ली शेड्यूल रेट के हिसाब से फीस लिया। इसकी वजह से एलडीए को 23.87 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
जनेश्वर मिश्र पार्क के लिए खरीदे गए 6 गोल्फ कार्ट के लिए 45 लाख रुपये ज्यादा देने की भी बात ऑडिट में सामने आई है। इसके अलावा बेंच लगवाने, निर्वाण दिवस मनवाने, झंडे के काम, लोकार्पण आदि कामों में भी अनियमित भुगतान की बात ऑडिट में कही गई है। इससे एलडीए को करोड़ों का नुकसान हुआ है। एलडीए के वित्त नियंत्रक दीपक सिंह ने बताया कि शासन से आई ऑडिट रिपोर्ट में कई आपत्तियां हैं। अफसरों को चिट्ठी भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद इसे कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा।
-एजेंसियां
- ”मोदी सत्ता से हटेंगे तभी सुरक्षित रहेगा देश का लोकतंत्र”: रामलीला मैदान की महारैली से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा बयान - November 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर JDU का शंखनाद, वाराणसी के सम्मेलन में निशांत कुमार और संजय झा ने भरी हुंकार - November 1, 2026
- दीपावली से पहले झुनझुना बजाकर सोए जनप्रतिनिधियों को जगाया: यमुना की दुर्दशा पर आगरा में रिवर एक्टिविस्ट्स का अनोखा प्रदर्शन - November 1, 2026